डीआईजी, डीएम व एसएसपी सहारनपुर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं

डीआईजी, डीएम व एसएसपी सहारनपुर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं

सहारनपुर : डीआईजी, डीएम व एसएसपी सहारनपुर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। ईद-उल-फितर पर्व को जनपद सहारनपुर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।