शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

सहारनपुर : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, ईद की नमाज की तैयारियों में जुटा प्रशासन,ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। रमजान के महीने में मुसलमान पूरी अकीदत्त के साथ 30 रोजे रखते हैं। आज जुम्मे को 30 वां और अंतिम रोजा था। सहारनपुर के कमिश्नर डा. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी अभिनंदन सिंह, सीडीओ राजेश सुमित महाजन, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम जिंदल और नगर आयुक्त शिपू गिरि ईद के पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। नगर निगम और नगर पालिकाओं की ओर से ईदगाहों में और तमाम बड़ी मस्जिदों में नमाज की तैयारियों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कल से लगातार बारिश हो रही है। ईदगाह स्थलों पर जलभराव और कीचड़ के हालात हैं। यह भी संभव है कि कल ईद के रोज नमाज के दौरान बूंदाबांदी और भारी बारिश हो सकती है। ऐसी सूरत में मुसलमानों को कहा गया है कि वे मस्जिदों में नमाज अदा करें। प्रशासनिक अफसरों और इस्लामिक धर्म गुरूओं ने मुसलमानों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा ना करें और सरकारी प्रतिबंधों और कानूनों का पालन करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के साफ निर्देश हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा नहीं होने दी जाए। इसलिए प्रशासन और पुलिस खासतौर से सतर्क हैं। सहारनपुर महानगर और पूरे जनपद में हजारों मस्जिदों में कल ईद की नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिमों में त्यौहार को लेकर जबरदस्त उत्साह है और उनकी बड़े स्तर पर खरीददारी को लेकर रात-रातभर बाजार खुले हुए हैं। खासकर जूते, चप्पलों की दुकानों पर बंपर भीड़ लगी हुई है। इस पूरे महीने दर्जी भी कपड़ों की सिलाई में व्यस्त रहे साथ ही रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर युवक और युवतियों की भीड़ देखी गई।