सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

मेले में सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को लेकर मण्डलायुक्त, डीआईजी, डीएम एवं एसएसपी द्वारा निरंतर रखी जा रही है नजर

प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए इंतजाम से गदगद नजर आ रहे श्रद्धालु

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन को व्यवस्थाओं के लिए दिया धन्यवाद

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से जिला स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी प्रयासरत

प्रशासन, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआडी, महिला पुलिस, सीसीटीवी, पीए सिस्टम, बैरिकेटिंग, पार्किंग, हैल्थ कैम्प, स्वच्छ पेजयल, शौचालय, आपदा एवं यातायात प्रबंधन, प्रकाश एवं विद्युत की है बेहतर व्यवस्थाएं

विभिन्न विभागों द्वारा अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर मेले को सकुशल सम्पन्न करवाने के दिए गये सख्त निर्देश

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर डीएम, एडीएमई, एसडीएम और जिला पंचायत सहित मंदिर व्यवस्थापको द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई और भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालु गदगद नजर आ रहे है। लेटकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेट की व्यवस्था की गयी है।दरअसल, जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट इलाके की शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में इन दिनों चैत्र नवरात्र के अवसर पर विशाल मेला लगा हुआ है। मां शाकम्भरी देवी के दर्शनों को लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पहुंच रहे है और मां के जयकारों के साथ मां भवानी के दरबार तक पहुंच शीश नवाकर मन्नते मांग रहे है। श्रद्धालु जहां निजी वाहनों से मां के दर्शनों को पहुंच रहे है तो काफी संख्या में भक्त पदयात्रा कर और लेट लेटकर भी मां के भवन तक पहुंच रहे है। मां शाकंभरी देवी के दर्शनों से पहले बाबा भूरादेव मंदिर में मत्था टेक प्रसाद चढ़ा रहे है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और जिला पंचायत दिन रात एक किए हुए है।जिलाधिकारी मनीष बंसल बताया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को सूपर जोन, जोन्स, सैक्टर में विभाजित कर 08-08 घंटों की शिफ्ट में मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की गयी है। प्रति सैक्टर सैक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी पुलिस प्रभारी के रूप में तैनात है। मेला क्षेत्र में मेला कोतवाली की स्थापना कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड की तैनाती की गयी है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सहायता केन्द्र, खोया-पाया केन्द्र, मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किए गये हैं। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए 04 वरिष्ठ अधिकारियों को मेला प्रभारी, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, 04 उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा 05 पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त 450 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी है जिसके तहत निरीक्षक, यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मी, आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी, होमगार्ड एवं पीआरडी सदस्य, पीएसी कम्पनी, महिला आरक्षी एवं महिला मुख्य आरक्षी, 100 से अधिक सीसीटीवी, 40 पीए सिस्टम, शिफ्टवार 250 सफाई कर्मी, 10 हैक्टेयर भूमि पर पृथक-पृथक 07 वृहद पार्किंग स्थल, टायलेट, पेयजल, हैल्थ कैम्प, 03 एम्बुलेंस, बैरिकेटिंग कर भीड नियंत्रण, यातायात प्रबन्धन, अस्थायी पुलिस चैंकियों का गठन, महिला हेल्पडेस्क, दिशा-सूचक संकेतक, 20 स्वच्छ पेयजल टैंकर एवं 100 से अधिक शौचालय व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना, चिकित्सा व्यवस्था, प्रकाश एवं विद्युत की बेहतर व्यवस्था की गयी है।19 मार्च से प्रारम्भ इस मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है। 22 मार्च, 29 मार्च, 05 अपै्रल को रविवार के दिन, 25 मार्च को सप्तमी, 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी, 27 मार्च को राम नवमी, 28 मार्च को दशमी, 30 मार्च को त्रयोदशी, 01 अप्रैल को चतुर्दशी एवं 02 अपै्रल को पूर्णिमा तथा हनुमान जयंती के अवसर पर अधिक भीड़ की संभावना के दृष्टिगत मण्डलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी तथा प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगणों द्वारा निरंतर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समय-समय पर बैठकें कर दिशा-निर्देश दिए जा रहे है।
मेला परिसर में स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है ताकि किसी भी श्रद्धालु की आकस्मिक तबियत खराब होने की स्थिति में उसे प्राथमिक उपचार दिया जा सके और गंभीर स्थिति होने पर मरीज को के जाने के लिए एम्बुलेंस भी चौबीसों घंटे तैनात है। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक अग्निकांड से निपटने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी और अचानक बाढ़ आने की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और फ्लड पीएसी तैनात है।
जिला प्रशासन द्वारा की गयी बेहतर व्यवस्था से श्रद्धालु गदगद नजर आ रहे है और डीएम सहारनपुर मनीष बंसल, एसएसपी अभिनन्दन, एडीएमई संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद अदा करते नजर आए। उधर, मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा मंदिर के अंदर की सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से कराई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।