एन. आर. ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न

एन. आर. ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न

*एन. आर. ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्नa*
ज़ी न्यूज इंडिया वीरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी/असावर-अट्टा
एन. आर. ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। विद्यालय के चेयरमैन मंगल सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
परिणामों के अनुसार, नर्सरी कक्षा (Section A) में भुवनेश्वर शर्मा ने प्रथम, शयान ने द्वितीय एवं चेतन तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नर्सरी कक्षा (Section B) में लक्षिता सिंह ने प्रथम, विराट ने द्वितीय एवं अविराज सागर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
एल.के.जी. (Section A) में क्रिस्टी, मिस्ती एवं वामिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनिरुद्ध डागर ने द्वितीय तथा कार्तिक एवं शौर्य ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि एल.के.जी. (Section B) में सनाया सिंह ने प्रथम, दिव्यांश ने द्वितीय एवं आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यू.के.जी. (Section A) में भावी शर्मा ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय एवं वेदांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं यू.के.जी. (Section B) में आरव चावड़ा, काव्या सिरोही एवं तन्वी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, खुशी सिरोही और विप्रांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आरोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 1 (Section A) में लिजा ने प्रथम, देवांश ने द्वितीय एवं लविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 1 (Section B) में रिंकी मलिक ने प्रथम, देवांशी ने द्वितीय एवं रुद्र सिरोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 2 (Section A) में प्रियांशी ने प्रथम, विध्या शर्मा ने द्वितीय एवं पूर्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 2 (Section B) में अविका सिरोही ने प्रथम, भूमि ने द्वितीय एवं वंश चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 3 में निधि ने प्रथम,आहद कुरैशी ने द्वितीय एवं आरव सिरोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 4 (Section A) में रिया खारी ने प्रथम, देवरंजन सिंह ने द्वितीय एवं क्रिम्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 4 (Section B) में एंजल सिरोही ने प्रथम, गुनीत कुमार ने द्वितीय एवं मानवी खारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 5 में नैतिक खारी ने प्रथम, पारिधि तेवतिया ने द्वितीय एवं मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उच्च कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 6 (Section A) में विराज शर्मा ने प्रथम, वंश शर्मा ने द्वितीय एवं वंदना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 6 (Section B) में माही ने प्रथम, कुनाल बिधूरी ने द्वितीय एवं युवम चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 7 में प्राची ने प्रथम, ध्रुव कुमार ने द्वितीय एवं सना सैफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8 में पारुल चौधरी ने प्रथम, अनन्या त्यागी ने द्वितीय एवं नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती चपराना एवं निदेशक डॉ. विनय खारी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके निरंतर प्रगति की कामना की।