91वें दिन, अवकाश में भी जारी रहे पाॅलीटेक्निक की मरम्मत एवं अनुरक्षण सम्बन्धी कार्य l
91वें दिन, अवकाश में भी जारी रहे पाॅलीटेक्निक की मरम्मत एवं अनुरक्षण सम्बन्धी कार्य l

91वें दिन, अवकाश में भी जारी रहे पाॅलीटेक्निक की मरम्मत एवं अनुरक्षण सम्बन्धी कार्य l
पुरातन छात्र एसोसिएशन ने गांधी पॉलीटेक्निक में प्रबन्ध समिति अध्यक्ष श्री कन्दर्प स्वरूप के संरक्षण में पुरातन छात्रों, विद्वान शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों आदि के सहयोग से पाॅलीटेक्निक की रखरखाव, मरम्मत, अनुरक्षण, साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग एवं खिड़की-दरवाजों आदि की मरम्मत के लघु निर्माण कार्य आज 91वें दिन भी जारी रखे l
पुरातन छात्र एसोसिएशन के संयोजक इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि गांधी पाॅलीटेक्निक में पेंटर, बढ़ई आदि द्वारा पाॅलीटेक्निक की बिल्डिंग, लकड़ी के फर्नीचर, खिड़की-दरवाज़ों आदि के अनुरक्षण, रखरखाव व मरम्मत के साथ-साथ साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग आदि का कार्य विगत 3 माह से भी अधिक समय से अनवरत जारी हैं l
आज श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा 2006 में उद्घाटित सामुदायिक विकास केन्द्र के क्षेत्र में साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई का अवशेष कार्य किया गया l कराये जा रहे कार्यों में इं० अनुज सैनी, इं० शुभम सिंह, इं० राजेश्वर दयाल गर्ग, इं० सतेन्द्र कुमार, इं० रजनीश कुमार अग्रवाल, इं० अभिषेक पाराशर, इं० शिव कुमार चौहान आदि पुरातन छात्रों का विशेष योगदान रहा l नूरहसन ने पेंटर व मो० यासीन ने कारपेंटर के रूप में अपनी सेवाएं दी l

Subscribe to my channel