मेला पंडाल में राम नवमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित
मेला पंडाल में राम नवमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

देवबंद : मेला पंडाल में राम नवमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
नगर पालिका परिषद देवबंद के तत्वावधान में श्री राम नवमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन सर्व प्रथम वैदिक यज्ञ से प्रारंभ हुआ। यज्ञ के यजमान मेला चेयरमैन विपिन त्यागी स पत्नी एवं ब्रह्मा आचार्य शिव कुमार रहे। यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुरेंद्र आर्य, मुकेश आर्य,अमरेश आर्य ने भजन के माध्यम एवं आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने प्रवचन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के जीवन का चित्रण किया एवं मार्मिक प्रसंग सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। स्कूली बच्चों ने रामायण की चौपाई, गीत, कविता सुनाई,प्रज्ञा ने बहुत ही सुंदर कविता श्री राम जी की प्रस्तुत की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया
एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मेला चेयरमैन विपिन त्यागी स पत्नी,बाबू श्याम कुमार, चौ. ओमपाल,डॉ कल्याण सिंह, डॉ अजब सिंह, मंजू शर्मा मनोनीत सभासद, शिवराज खेड़ी, शिवराज आर्य, डॉ सुरेंद्र आर्य तहसील मंत्री, अजब सिंह आर्य, ईश्वर आर्य,अजीत एड, बिजेंद्र, शास्त्री रामेश्वर,जोगेंद्र प्रधान,सतीश प्रधान, नरेशना,सुभद्रा, प्रतिमा,ऊषा धीमान,स्नेह टंडन, बाला धीमान,अनिल त्यागी आदि सैकड़ों की संख्या में महिला बच्चें पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मास्टर जनेश्वर प्रसाद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel