पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, बदमाशों से चोरी की गई 11 बाइकें हुई बरामद
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, बदमाशों से चोरी की गई 11 बाइकें हुई बरामद

सहारनपुर : पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, बदमाशों से चोरी की गई 11 बाइकें हुई बरामद
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की कोतवाली बेहट पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों से चोरी की गई 11 बाइकें बरामद हुई है। यह गिरोह पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से लेकर जनपद सहारनपुर तक वाहन चोरी करता था।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया, कि बेहट पुलिस दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांगरोह नदी के पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अहसान उर्फ शानू निवासी रामपुर कलां थाना सहसपुर जनपद देहरादून उत्तराखंड, मेहरबान निवासी मोहल्ला भंगी वाली गली मिर्जापुर पोल, दिलशाद व शमशाद निवासी गांव दबकौरा थाना बेहट को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि गिरफ्तार चार वाहन चोर गिरोह के बदमाश है। यह गिरोह उत्तराखंड व जनपद सहारनपुर समेत विभिन्न शहरों से वाहन चोरी करता है। पूछताछ के बाद बदमाशों की निशानदेही पर 11 बाइकें बरामद हुई है। इनमें दो बाइकें सहसपुर जनपद देहरादून से चोरी की गई थी, जबकि तीन बाइक सहारनपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसके अलावा कोतवाली बेहट क्षेत्र से भी यह गिरोह पांच बाइकें चोरी कर चुका था। पुलिस पिछले काफी समय से इस गिरोह की तलाश में थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अहसान, मेहरबान, दिलशाद व शमशाद के खिलाफ बेहट व सहारनपुर की नगर कोतवाली में वाहन चोरी के सात केस दर्ज है।

Subscribe to my channel