श्रीठाकुरद्वारा मंदिर में धूम-धाम के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव
श्रीठाकुरद्वारा मंदिर में धूम-धाम के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

देवबंद : श्रीठाकुरद्वारा मंदिर में धूम-धाम के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव
मंदिर प्रांगण में धार्मिक विधि-विधान के साथ हुई श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।देवबंद के मेन बाजार स्थित प्राचीन श्रीठाकुरद्वारा मंदिर में श्री राम नवमी उत्सव परम्परागत धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महेश गिरधर पार्टी द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया और भगवान श्रीराम के जन्म समय खूब बधाईगान किया गया। तदुपरान्त शिव मंदिर शिखर पर समाजसेवी चौ0 सुखपाल सिंह ने और भगवान श्रीकृष्ण मंदिर शिखर पर प्रसिद्ध किरयाना व्यापारी प्रवीण कुमार गर्ग (गुड्डू) ने ध्वज स्थापित किये। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में सम्पूर्ण धार्मिक विधि-विधान पूर्वक भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा श्रीमती एवं श्री संदीप कुमार सिंघल-सर्राफ ने अपने स्व0 पिता स्वामीशरण सिंघल एवं स्व0 माता श्रीमती बिमला देवी की पुण्य स्मृति में स्थापित कराई और प्रसाद स्वरूप सहभोज का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित श्रद्धालु महानुभाओं के गले में मोतियों की माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और मंदिर कमेटी द्वारा निर्मित गर्भग्रह में ठाकुर जी का सोने का सिंहासन, शुद्ध चांदी मढे हुये दरवाजे एवं गोल्डन-ब्रास मेटल की चौखट आदि इस अवसर पर दर्शकों के लिये विशेष आकर्षण का केन्द्र बने रहे और मंदिर में कराये गये इस बडे कार्य की सभी दर्शकों के द्वारा कमेटी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मुकेश गर्ग, ऋषिपाल कश्यप, रमन हरि गुप्ता, देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, मेला चेयरमैन विपिन त्यागी एडवोकेट, सभासद अजय गांधी, सुशील मंगल, आशुतोष गुप्ता, हुलाश राय सिंघल, राजीव गुप्ता, अभिनव गोयल, लक्की वर्मा, व्यापारी नेता दीपकराज सिंघल, विपिनराज गर्ग, सतीश गिरधर, प्रदीप सिंघल, अनुज सिंघल, राजकुमार जाटव आदि नगर एवं नगर से बाहर के काफी संख्या में श्रद्धालु पुरूष, महिलायें एवं बच्चें सम्मलित रहे।

Subscribe to my channel