रामनवमी के अवकाश के बावज़ूद 92 वें दिन भी जारी रहा पाॅलीटेक्निक में मरम्मत एवं अनुरक्षण सम्बंधी कार्य

रामनवमी के अवकाश के बावज़ूद 92 वें दिन भी जारी रहा पाॅलीटेक्निक में मरम्मत एवं अनुरक्षण सम्बंधी कार्य

रामनवमी के अवकाश के बावज़ूद 92 वें दिन भी जारी रहा पाॅलीटेक्निक में मरम्मत एवं अनुरक्षण सम्बंधी कार्य l

पुरातन छात्र एसोसिएशन ने गांधी पॉलीटेक्निक में पुरातन छात्रों के सहयोग से रखरखाव, मरम्मत, अनुरक्षण, साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग एवं खिड़की-दरवाजों आदि की मरम्मत के लघु निर्माण कार्य आज 92वें दिन भी जारी रखे l

पुरातन छात्र एसोसिएशन के संयोजक इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि गांधी पाॅलीटेक्निक में पेंटर, बढ़ई आदि द्वारा पाॅलीटेक्निक की बिल्डिंग, लकड़ी के फर्नीचर, खिड़की-दरवाज़ों आदि के अनुरक्षण, रखरखाव व मरम्मत के साथ-साथ साफ-सफाई, रंगाई-पुताई आदि का कार्य विगत 3 माह से भी अधिक समय से अनवरत जारी हैं l

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

आज श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा 2006 में उद्घाटित सामुदायिक विकास केन्द्र के क्षेत्र में साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई का अवशेष कार्य किया गया l कराये जा रहे कार्यों में इं० नरेंद्र त्यागी, इं० नवाब सिंह, इं० अनुराग कुमार त्यागी, इं० अमित सहरावत, इं० वरुण शर्मा, इं० आज़ाद मोहम्मद, इं० मुकुल सैनी, इं० अमित कुमार सैनी आदि पुरातन छात्रों का विशेष योगदान रहा l