देवबंद में स्वास्थ्य सेवाओं का रियलिटी चेक, मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य गगन गर्ग ने किया निरीक्षण
देवबंद में स्वास्थ्य सेवाओं का रियलिटी चेक, मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य गगन गर्ग ने किया निरीक्षण

देवबंद में स्वास्थ्य सेवाओं का रियलिटी चेक, मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य गगन गर्ग ने किया निरीक्षण
सुविधाओं और स्वच्छता के मानकों को कायम रखने पर बल
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के सहायक आचार्य डॉक्टर गगन गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एचबीएससी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। आचार्य डॉक्टर गगन गर्ग ने अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्सों का गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम में प्रसव सुविधाओं और स्वच्छता के मानकों को देखा। इसके साथ ही, दवाओं के भंडारण और टीकों की प्रभावशीलता बनाए रखने वाली फार्मेसी कोल्ड चेन की भी जांच की गई, ताकि मरीजों को मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक आचार्य महिला वार्ड भी पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्ड की साफ- सफाई और बेड की उपलब्धता का जायजा लेते हुए स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के अंत में डॉक्टर गगन गर्ग ने देवबंद सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रियंका चौधरी के साथ औपचारिक बैठक की। इस चर्चा में उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और एचबीएससी कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव साझा किए। इस निरीक्षण से स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों में सतर्कता बढ़ी है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में केंद्र की व्यवस्थाओं में और निखार आएगा।

Subscribe to my channel