देवबंद के मेपल्स एकेडमी में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ वार्षिक परीक्षाफल हुआ घोषित
देवबंद के मेपल्स एकेडमी में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ वार्षिक परीक्षाफल हुआ घोषित

देवबंद के मेपल्स एकेडमी में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ वार्षिक परीक्षाफल हुआ घोषित
मुख्य अतिथि माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की चांसलर विमला वाइस,
डॉ. मीनाक्षी त्यागी एवं पारुल किनरा ब्रांच मैनेजर- केनरा बैंक द्वारा विद्यार्थियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया
विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद के मेपल्स एकेडमी
प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ वार्षिक परीक्षाफल घोषित
किया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति तथा प्रधानाचार्या द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर विमला वाइस चांसलर- माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर, डॉ. मीनाक्षी त्यागी एवं पारुल किनरा ब्रांच मैनेजर- केनरा बैंक द्वारा विद्यार्थियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लगातार मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसी दौरान कक्षा प्री-नर्सरी से 9 व 11 तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए। दूसरे अवार्ड के अन्तर्गत वैलडन कीप इट अप पुरस्कार उन विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने शिक्षण व अन्य क्षेत्रों में अपने आप को पहले से बेहतर सिद्ध किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिभावक और बच्चें रिपोर्ट कार्ड देखकर एवं अवार्ड पाकर बहुत खुश नजर आ रहे थे और अभिभावक विद्यालयों के प्रयासों की सराहना कर रहे थे। इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को यादगार के रूप में एक फोटोप्रति भी भेंट स्वरूप दी गई जो सभी अभिभावकों के लिए एक स्मरणीय पल था। सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चें का परीक्षाफल देखकर बहुत खुश नजर आ रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएँ देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को बताया कि वह अपने बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दे, उनका रिपोर्ट कार्ड अवश्य देखें, जिससे आप और हम सभी मिलकर बच्चों का पूर्ण रूप से मार्गदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राहुल शर्मा एवं सानिया वकील द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष वत्स, शुभम शर्मा, सचिन त्यागी, अंकुश, शुभम शर्मा, संजय गर्ग, नीलम सिंघल, अंजलि राठी, तनु रानी, सिम्मी मखीजा, लवि त्यागी, रोजी त्यागी, गगनदीप सिंह, शिवांग, सुहैल, नदीम, मुकुल वर्मा, दुष्यंत एवं रेनू बर्मन आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Subscribe to my channel