सीमेंट के बीम के नीचे दबने से राजमिस्त्री की हुई मौत

सीमेंट के बीम के नीचे दबने से राजमिस्त्री की हुई मौत

सीमेंट के बीम के नीचे दबने से राजमिस्त्री की हुई मौत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बिहारीगढ)।सीमेंट के बीम के नीचे दबने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव घेर कलिया में सीमेंट के बीम के नीचे दबने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना के बाद थाना बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहारीगढ़ निवासी प्रताप सिंह पुत्र सुमेर सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। प्रताप क्षेत्र के गांव घेर कलिया निवासी कुशल कांबोज के पुराने घर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान घर की दीवारों को तोड़ा जा रहा था। दीवार टूटने पर ऊपर रखा भारी भरकम सीमेंट का बीम अचानक मिस्त्री के ऊपर जा गिरा, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना लगते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बीम को हटाकर बामुश्किल प्रताप को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया।