देवबंद मेले में उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सहायता शिविर का हुआ उद्घाटन
देवबंद मेले में उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सहायता शिविर का हुआ उद्घाटन

देवबंद मेले में उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सहायता शिविर का हुआ उद्घाटन
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद के श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सहायता शिविर का उद्घाटन राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल तोड़ कर किया। राज्य मंत्री बृजेश ने कहा कि मंच के कार्यकर्ता काफी समय से मेले में श्रद्धालुओं की सेवा करते चले आ रहे हैं, वह नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से कार्य कर रहे हैं। मंच अध्यक्ष चौ. ओमपाल सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर देवबंद नगर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, मेला चेयरमैन विपिन त्यागी, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता,
विजय त्यागी, डॉ उपेंद्र चेयरमैन गन्ना समिति, अर्जुन प्रधान, सुशील देहात अध्यक्ष, अजय गांधी, अजीत चौ, मोनू चौ, दिनेश ऋषि, अंग्रेश पवार, शिवकुमार, श्याम चौहान, सुशील जाटव, डॉ कल्याण सिंह, जनेश्वर प्रसाद, डॉ सुरेंद्र, बिट्टू आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel