कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में पुराने कांग्रेसी अकील राणा पर लगा सकती है दाव
कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में पुराने कांग्रेसी अकील राणा पर लगा सकती है दाव

कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में पुराने कांग्रेसी अकील राणा पर लगा सकती है दाव
मुज़फ्फरनगर पुराने और कद्दावर मुस्लिम नेता अकील राणा पर कांग्रेस हाई कमान दाव लगा सकता है। अकील राणा निर्विवाद ओर हर वर्ग में लोकप्रिय नेता है इनका खुद का जनाधार है पूर्व में भी स्व0 चिरंजन स्वरूप के सामने चुनाव लड़ चुके है । सूत्रों की माने तो मीरापुर विधानसभा अथवा सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याक्षी बनाया जा सकता है। पूर्व में अकील राणा ने कामगार श्रमिको , किसानों मजदूर व पिछडो वर्ग की लड़ाई लड़ी है
*कांग्रेस। संगठन में भी पुराने कांग्रेसी रहे अकील राणा का लगातार बढ़ रहा रुतबा*
जिसके चलते अकील राणा को कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
अकील राणा राजनीति में करीब 40 साल से सक्रिय हैं और अपने आवास पर लगातार जन सुनवाई करते हैं ओर जनता की समस्याओं का समाधान भी कराते है । जिससे जनता का लगाव हमदर्दी भी अकील राणा के साथ है ।
अकील राणा को चुनावी मैदान में उतारकर कांग्रेस का वोट बैंक भी बढ़ेगा साथ ही सीट निकलने की भी पूरी संभावना होगी। इसीलिये कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में अपने पुराने और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता अकील राणा को दावेदार बना सकती है। उनकी पृष्ठभूमि एक क्रांतिकारी व आम जनता से जुड़े आदमी की है, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में फायदा हो सकता है।
अकील राणा क्षेत्र में जनसेवा और धर्मार्थ कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं और जिससे उनकी आदर्श छवि कायम है। पार्टी में भी उनकी छवि साफ सुथरी व जनता से जुड़ी जानी जाती है। कांग्रेस पार्टी यदि 2027 विधानसभा चुनावों में अकील राणा को अपना उम्मीदवार बनाती है तो कांग्रेस को भी निश्चित रूप से फायदा होगा तो वही आमजन की सुनवाई भी होगी अकील राणा अपने जोशीले भाषणों से भी अधिक लोकप्रिय है। आमजन में इनकी छवि एक लोकप्रिय नेता की है यदि कांग्रेस अकील राणा को उम्मीदवार बनाती है तो भाजपा लोकदल समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में खलबली अवश्य मचेगी।

Subscribe to my channel