निर्माणाधीन पुल पर चढा बजरी से भरा ट्रक मजदूरों के टेंट पर पलटा, हादसे में पांच मजदूर दबे,तीन की मौत, दो घायल

निर्माणाधीन पुल पर चढा बजरी से भरा ट्रक मजदूरों के टेंट पर पलटा, हादसे में पांच मजदूर दबे,तीन की मौत, दो घायल

सहारनपुर: निर्माणाधीन
पुल पर चढा बजरी से भरा ट्रक मजदूरों के टेंट पर पलटा, हादसे में पांच मजदूर दबे,तीन की मौत, दो घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नागल)।
सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर नागल क्षेत्र में बीती आधी रात को गांव बोहडुपुर के पास काली नदी के निर्माणाधीन पुल पर चढा बजरी से भरा ट्रक पास ही सो रहे मजदूरों के टेंट पर पलट गया। हादसे के दौरान बजरी के नीचे आकर करीब पांच मजदूर दब गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद बजरी हटाकर पांचों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां तीन मजदूरों असगर, इस्तखार, शौकीन निवासी जाटोवाला थाना मिर्जापुर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो गुलफाम निवासी जाटोवाला और कर्मवीर निवासी असगरपुर का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर करीब डेढ़ माह से काम चल रहा है। रात के वक्त चालक बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर जाने के बजाय पुल पर चढ़ गया और हादसा हो गया। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही 15 मजदूर छुट्टी पर गए थे। यदि वह भी टेंट में होते तो और कईयों की जान पर बन सकती थी। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।