पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद की गंगोह थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। बता दे कि गिरफ्तार आरोपी ने फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने की कोशिश की थी और विरोध करने पर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की थी। कस्बा गंगोह निवासी मोहम्मद तारिक ने 8 जनवरी 2026 को थाना गंगोह में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कर लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ उसके घर में घुस आए और मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की गई।
इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी तहसीन पुत्र अब्बल निवासी शाह आलमपुरा बस्ती, तीतरो रोड गंगोह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक केरन सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और विकास कुमार की टीम शामिल रही।

Subscribe to my channel