पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार,आरोपी से चोरी की स्प्लेंडर बाइक हुई बरामद

पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार,आरोपी से चोरी की स्प्लेंडर बाइक हुई बरामद

पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार,आरोपी से चोरी की स्प्लेंडर बाइक हुई बरामद

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को शांति नगर, जेल चुंगी निवासी नवीन पुत्र रूपचंद ने अपनी मोटर साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना जनकपुरी में दर्ज कराई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देहरादून रोड के पास से आरोपी निखिल उर्फ अर्जुन निवासी गोपाल नगर, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11 AN 6615) बरामद की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नेमचंद, उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल मनवीर और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।