107वें दिन भी लगातर जारी रहे पाॅलीटेक्निक की मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य l
107वें दिन भी लगातर जारी रहे पाॅलीटेक्निक की मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य l

107वें दिन भी लगातर जारी रहे पाॅलीटेक्निक की मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य l
गांधी पॉलीटेक्निक में पुरातन छात्र एसोसिएशन ने पुरातन छात्रों के सहयोग से साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई, प्लास्तर, खिड़की दरवाजों की मरम्मत आदि सम्बन्धी निःशुल्क कार्य आज 107वें दिन भी जारी रखे l
पुरातन छात्र एसोसिएशन के संयोजक इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि गांधी पॉलीटेक्निक की श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द सरस्वती जी की प्रेरणा से शिक्षा ऋषि “पद्म भूषण” स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के 150वें जयन्ती वर्ष में उन्हें समर्पित कर गांधी पाॅलीटेक्निक भवन, हॉस्टल, परिसर आदि की साफ-सफ़ाई, मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य गांधी पाॅलीटेक्निक के पुरातन छात्रों के सहयोग से विगत 3 माह से भी अधिक समय से अनवरत निःशुल्क कराये जा रहे हैं l
आज गांधी पाॅलीटेक्निक स्थित पुराने प्रधानाचार्य आवास की छत पर उगे कूड़े करकट, घास-फूस, झाड़ियों आदि को हटाकर छत की सफाई करायी गयी, लेखा कार्यालय की साफ-सफाई कराते हुए दीवारों पर पूट्टी करायी गयी, टूटे व जर्जर प्लास्तर को ठीक किया गया, अलमारियों की मरम्मत करायी गयी l
कार्य सम्पादन में पॉलीटेक्निक में कार्यरत पुरातन छात्र इं० संजय गोयल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में कार्यरत इं० सचिन अग्रवाल, आदि का विशेष सहयोग रहा l नीरज कश्यप ने मेसन, राकेश व नूर हसन ने पेंटर एवं मो० यासीन ने कारपेंटर के रूप में अपनी सेवाएं दी l कार्य सम्पादन में अंतिम वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स आलोक सिंह व प्रहर्ष एवं प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अनीश मधेशिया, सिविल इन्जीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र संजू आदि का विशेष योगदान रहा l

Subscribe to my channel