बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा हुई गंभीर घायल

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा हुई गंभीर घायल

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा हुई गंभीर घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (चिलकाना)। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली गांव दासामाजरा निवासी कक्षा 10 की छात्रा सुलेखा अपनी साइकिल से दोपहर के वक्त घर जा रही थी। सुल्तानपुर अहाड़ी मार्ग पर कालूमाजरा के तिराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में सुलेखा को राहगीरों तथा स्कूल अध्यापकों ने सुल्तानपुर में एक डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सहारनपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक तथा उसके चालक गांव गाठेड़ा निवासी युवक को हिरासत में ले लिया है।