श्रद्धा व उत्साह से मनाया गुरू अरजन देव जी का प्रकाश पर्व

श्रद्धा व उत्साह से मनाया गुरू अरजन देव जी का प्रकाश पर्व

देवबंद : श्रद्धा व उत्साह से मनाया गुरू अरजन देव जी का प्रकाश पर्व

 

(गौरव सिंघल)

देवबंद (सहारनपुर)।पंचम पातशाह साहिब श्री गुरू अरजन देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

गुरूद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि गुरू अरजन देव जी का जन्म 1563 ई. को चौथे पातशाह गुरू रामदास जी के घर हुआ। गुरू अरजन देव जी ने श्री हरमंदिर साहिब का निर्माण कराया व आदि ग्रंथ का संकलन किया। कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब में सबसे अधिक वाणी भी गुरू अरजन देव जी महाराज की है। सन् 1606 ई. में मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरू जी को गर्म तवे पर बैठाकर व शरीर पर रेत डालकर तसीहे देते हुए शहीद किया गया। भाई नरेंद्र सिंह नूर (सहारनपुर) ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान सचिन छाबड़ा, गुरदीप सिंह, श्याम लाल भारती, सतीश गिरधर, अमन सिंह सेठी, राजपाल सिंह, विपिन नारंग, हर्ष भारती, अमित भारती, मोहित मल्होत्रा, प्रिंस कपूर, युवराज सिंह, हर्ष नारंग, मानव सिंह आदि मौजूद रहे।