आईपीएस किड्स स्कूल में संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

आईपीएस किड्स स्कूल में संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

आईपीएस किड्स स्कूल में संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
———————————

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आईपीएस किड्स रहमत नगर मुजफ्फरनगर में बच्चों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, पुरस्कार पाने वालों में प्रथम स्थान कक्षा 4,की तंजीरा ,द्वितीय स्थान कक्षा 4 के मोहम्मद उजैर, तृतीय स्थान कक्षा 4के मोहम्मद अफ़फान को मिला, पुरस्कार पाने वालों में कक्षा 3 की शिबरा खान ,कक्षा 4 के अमीर कक्षा 4 के अब्दुल रहमान कक्षा 3 की अमान्या कक्षा 3 की ईशा, कक्षा 5 की अक्सा अमीर और कक्षा 3 के मोहम्मद अदनान प्रतिभागी भी रहे,
इस अवसर पर उर्दू बेदारी फोरम के जिला सदर मास्टर शहजाद अली व फोरम के जनरल सेक्रेटरी औसाफ अहमद अंसारी ने बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उर्दू बेदारी फोरम के जिला सदर मास्टर शहजाद अली ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डाक्टर भीम राव,भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे और उन्होने भारत के संविधान को रच कर यह साबित कर दिया कि भारत में रहने वाले हर समाज हर जाति हर धर्म के लोगों को जीने का बराबर का अधिकार, है उन्होंने दलितों अल्पसंख्यकों और वंचित समाज के लोगों के उत्थान के लिए संविधान में मौलिक अधिकार देकर उन्हें ऊपर उठाने का प्रयास किया और संविधान में उनसे संबंधित कानून का उल्लेख कर बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर फोरम के जनरल सेक्रेटरी औसाफ अहमद अंसारी ने बताया कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि समाज के सभी संप्रदाय के लोगों के लिए एक समान अधिकार और आजादी के साथ जीने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए स्कूल के समस्त स्टाफ और स्कूल के प्रबंधन की भी सराहना की।