मेपल्स एकेडमी में कक्षा 10 का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, आरोही त्यागी ने 98.4 प्रतिमत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय टॉप

मेपल्स एकेडमी में कक्षा 10 का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, आरोही त्यागी ने 98.4 प्रतिमत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय टॉप

देवबंद : मेपल्स एकेडमी में कक्षा 10 का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, आरोही त्यागी ने 98.4 प्रतिमत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय टॉप

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिसमें देवबंद के मेपल्स एकेडमी स्कूल का रिजल्ट गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 10 में 98.4% अंक प्राप्त कर आरोही त्यागी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 97.4% अंक प्राप्त कर गगन राणा, अनुषी व अराध्या चौधरी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा 97.2% अंक प्राप्त कर इरम जावेद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषयानुसार उच्चतम अंक अंग्रेजी विषय में इरम, जावेद व वर्णिक अग्रोही, हिन्दी विषय में अनुषी व कम्प्यूटर में अराध्या चौधरी, आरोही त्यागी व गगन राणा ने 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में 10 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 26 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक एवं 67 विद्यर्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी व प्रबंध समिति ने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग के कारण ही यह संभव हो पाया है तथा शिक्षक वर्ग के अथक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में और बेहतर रिजल्ट देने के लिए प्रेरित कर मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।