गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बेहट)।सहारनपुर जनपद की कोतवाली बेहट पुलिस ने एक सप्ताह से गैर इरादतन हत्या के आरोप में दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहे गांव चांडी निवासी खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल को गांव चांडी में खेत की मेड़ पर चूल्हा बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर घायल हो जाने के कारण एक पक्ष के इस्लाम की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा पक्ष घटना के बाद मौके से भाग गया था। मृतक इस्लाम के बेटे परवेज की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था।