मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगधाड़ी में एक युवक द्वारा खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगधाड़ी में एक युवक द्वारा खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगधाड़ी में एक युवक द्वारा खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:45 बजे की है। सूचना मिलते ही खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल का हालचाल जाना और परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही थाना प्रभारी को मामले के हर पहलू की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घायल के परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव का बयान भी सामने आया है।