मंदिर से चोरों ने जेवर और चढ़ावे की नकदी की चोरी
मंदिर से चोरों ने जेवर और चढ़ावे की नकदी की चोरी

मंदिर से चोरों ने जेवर और चढ़ावे की नकदी की चोरी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह क्षेत्र में स्थित प्रभा गार्डन के समीप स्थित महाकाली मंदिर में स्थापित मां काली की मूर्ति का शीशा तोड़कर उस पर चढ़े सोने- चांदी के आभूषण चोर चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। साथ ही दानपत्र तोड़कर उसमें रखी करीब 22 हजार की नकदी को भी चोर चोरी कर अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार पूजा के लिए पहुंचे पुजारी ने मंदिर का सामान बिखरा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जल्द से जल्द चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Subscribe to my channel