सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल का आगरा स्थानांतरण, अरविंद चौहान बनाए गए सहारनपुर के नए डीएम,
सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल का आगरा स्थानांतरण, अरविंद चौहान बनाए गए सहारनपुर के नए डीएम,

सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल का आगरा स्थानांतरण, अरविंद चौहान बनाए गए सहारनपुर के नए डीएम, मंगलवार को लेंगे चार्ज (गौरव सिंघल) सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें सहारनपुर मंडल भी प्रभावित हुआ है। यहां के कार्यकुशल और लोकप्रिय जिलाधिकारी मनीष बंसल ताजनगरी आगरा के जिलाधिकारी पद पर भेजे गये हैं। वह 26 जून 2024 को संभल से यहां आए थे। उन्होंने बेहतरीन प्रशासनिक कामकाज के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान की। संवेदनशील और स्वच्छ प्रशासन दिया। उन्होंने संभल में एक मृत एवं सूखी नदी को पुनजीर्वित किया था। सहारनपुर में उन्होंने 53 किमी लंबी नदी सिंधुली को पुनजीर्वित किया। 36 वर्षीय मनीष बंसल आईआईटी दिल्ली टॉपर है और यूपी कैडर 014 बैच के आईपीएस/उनकी पत्नी मेघा रूपम जिलाधिकारी नोएडा है। ससुर ज्ञानेश कुमार गुप्ता भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त है। मनीष बंसल की आगरा ससुराल भी है। दरअसल ज्ञानेश कुमार आगरा के ही है। मंडल से शामली जिले के जिलाधिकारी अरविंद चौहान 2015 बैच के यूपी कैडर के आईएएस है। वह 15 सितंबर 2024 से वहां डीएम थे। उन्हें सहारनपुर भेजा गया है। प्रधानमंत्री रहे चन्द्रशेखर जी के बलिया जनपद के निवासी अरविंद चौहान 43 वर्ष के हैं। वह मंगलवार को सहारनपुर का चार्ज ले सकते है। मनीष बंसल भी चार्ज लेने के लिए आगरा रवाना हो गए है। आज उन्हें एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। सहारनपुर के एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह भी बलिया जिले के रहने वाले है। मनीष बंसल ने अपने करीब दो साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और धन्यवाद दिया।

Subscribe to my channel