चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी

चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी

चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी (गौरव सिंघल) देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला रोशन कॉलोनी में चोरों के बीती रात एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कॉलोनी निवासी आसमा पत्नी नईम अपने मायके सहारनपुर गई हुई थीं और उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। बीती रात करीब 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखी नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर लिए। महिला जब वापस घर वापस लौटी तो उसे घर में चोरी होने का पता चला। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़िता आसमा ने बताया कि वह जब घर लौटीं तो सामान बिखरा हुआ और ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।