*मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्यशैली पर मुहर, एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने किया सम्मान
*मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्यशैली पर मुहर, एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने किया सम्मान

*मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्यशैली पर मुहर, एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने किया सम्मान* मुजफ्फरनगरl मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अपराध और गुंडागर्दी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल के समय में पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा का माहौल बना है। इसी सराहनीय कार्य को देखते हुए एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने **SSP संजय कुमार वर्मा और नए SP ग्रामीण अक्षय माहदिक व (SP City) अमृत जैन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।* एंटी करप्शन जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली से जनता को राहत मिली है और अपराधियों में भय का माहौल बना है। पुलिस अधिकारियों ने इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करते रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे। जिसमें मंडल अध्यक्ष विपिन सिंगल,जिला अध्यक्ष विक्की चावला, जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी,जिला महामंत्री मौo नदीम अंसारी,जिला सचिव रविकांत गोयला आदि मौजूद रहे.

Subscribe to my channel