यूपी में भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों का बदला समय
यूपी में भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों का बदला समय

यूपी में भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों का बदला समय, सभी जिलों के BSA को निर्देश जारी लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू (हीट वेव) के खतरे को देखते परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सभी परिषदीय बेसिक स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक संचालित होंगे।छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल का समय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। शिक्षक व कर्मचारी दोपहर 01:30 बजे तक उपस्थित रहते हुए शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्य करेंगे। सोमवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। स्कूल की दिनचर्या भी निर्धारित कर दी गई है। लंच ब्रेक का भी समय निर्धारित प्रार्थना सभा व योगाभ्यास का समय सुबह 07:30 बजे से 07:40 बजे तक और मध्यावकाश (लंच ब्रेक) का सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक किया गया है। पहले स्कूल का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक था। बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। मान्यता प्राप्त (प्राइवेट) विद्यालयों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की छूट दी गई है। सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी और लू से सुरक्षित रखा जा सके।

Subscribe to my channel