नवागंतुक जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

नवागंतुक जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

नवागंतुक जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

फोटो-4

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

बांदा-जनपद की तत्कालीन जिलाधिकारी जे0रीभा का तबादला लखनउ कर दिया गया है।उनकी जगह जिलाधिकारी अमिल आसेरी लखनउ को बांदा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।तत्कालीन जिलाधिकारी का कार्यकाल 1 वर्ष 3 माह रहा। जिसमें उनको तमाम तरह की चुनौतियो का सामना करना पडा।लेकिन पार वों किसी भी समस्या से पाने मे लगभग असमर्थ रही।लोग पानी,बिजली व माफियाओं के कहर से चिल्लाती रही।इन्ही चुनौतियों से लडते हुए उनका तबादला हो गया। नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी जो 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज,कार्यभार ग्रहण किया।बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव,लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत रहे हैं।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।

———————–