बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,तीन गिरफ्तार 

बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,तीन गिरफ्तार 

बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,तीन गिरफ्तार

 

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयन में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन चोरों का गिरफ्तार किया है। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मोहम्मद असगर ने 18 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया था कि चोर उनके घर का ताला तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपए के जेवरात और 73 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम 19 अप्रैल को ईदगाह के पास स्थित एक आम के बाग से तीन चोरों युनूस, सलमान और शुभम निवासीगण नानौता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोरों के पास से पांच जोड़ी पाजेब, आठ अंगूठियां, दो छल्ले, एक चेन तथा 15,600 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। यूनुस के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम समेत करीब 11 मुकदमें दर्ज है।