एन.आर. ग्लोबल स्कूल में पृथ्वी दिवस विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक व विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया

एन.आर. ग्लोबल स्कूल में पृथ्वी दिवस विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक व विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया

*एन.आर. ग्लोबल स्कूल में पृथ्वी दिवस विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक व विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी/अटटा
एन. आर. ग्लोबल स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा प्रथम एवं कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस वर्ष की थीम “Our Power, Our Planet” के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
नन्हे विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से परिचित कराया गया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास तथा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के महत्व के बारे में सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि पृथ्वी की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
यह कार्यक्रम सोनिका मैम, संतोष मैम, नेहा मैम, खुशबू मैम, दीक्षा मैम, तनु मैम, तान्या मैम, पूजा मैम, उपासना मैम, अलका मैम एवं डॉली मैम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती चपराना ने इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्या का संदेश:
“आज के जागरूक बच्चे ही कल के सुरक्षित और स्वच्छ पृथ्वी के निर्माता हैं।”