डी एस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी बचाने का संदेश
डी एस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

डी एस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी बचाने का संदेश।
———————————–
बुधवार 22 अप्रैल 2026। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने लघु नाटिकाओं , भाषण, कविताओं तथा उद्घोषों के साथ पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, भू संरक्षण तथा वन संरक्षण जैसे दायित्वों के निर्वहन पर जोर देते हुए सभी से पृथ्वी बचाने का संकल्प लेने को कहा। विभिन्न लघु नाटिकाओं के द्वारा विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी नाटिका के द्वारा पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण से हो रही हानियों तथा खतरों के प्रति सतर्क करते हुए सभी को प्रदूषण नियंत्रण के प्रति प्रेरित किया। कक्षा दसवीं से भानु प्रताप, खुशी, नव्या, नविका, आरोही एवं कार्तिकेय ने लघु नाटिका का मंचन करके सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने को कहा। कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों आराध्या चौधरी , नव्या तोमर , नीलांशी शर्मा, नव्या जैन, सिया, साम्राध्या , नव्या, अनिका ,राघव सिंह , ख्वाहिश एवं दीप्ति मलिक ने नुक्कड़ नाटिका का मंचन करके जल संरक्षण, वन संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण का संदेश देते हुए सभी से प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा जलीय स्रोतों को बचाने का संकल्प लेने को कहा। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरण को हो रही हानियों से आज पृथ्वी पर जीवनदायक तत्वों की कमी हो रही है। जलीय स्रोत निरंतर प्रदूषित होते जा रहे हैं । हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है अगर हम अभी भी पर्यावरण को हो रहे खतरों के प्रति सचेत नहीं हुऐ तो वह दिन दूर नहीं जब यह पृथ्वी जीने लायक नहीं रह जाएगी। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को आज बल्कि अभी से यह प्रण लेना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य से पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचेगी । उन्होंने विद्यार्थियों को वर्ष में कम से कम पांच पेड़ लगाने को कहा तथा दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करने एवं लगाए गए पेड़ों की देखभाल करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने घरों में पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने का भी आवाहन किया । उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम अवश्य सफल होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Subscribe to my channel