महिला पोस्ट मास्टर से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

महिला पोस्ट मास्टर से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

महिला पोस्ट मास्टर से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

(गौरव सिंघल)

सहारनपुर (छुटमलपुर)।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

महिला पोस्ट मास्टर से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चमारीखेड़ा पोस्ट ऑफिस पर तैनात महिला पोस्टमास्टर मुस्कान शर्मा से मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेहट की इंदिरा कॉलोनी निवासी सिवान और मोहल्ला मनिहारान निवासी चांद शामिल है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है। बता दे कि हरियाणा के भिवानी की रहने वाली मुस्कान शर्मा वर्तमान में आर्य नगर में किराए पर रह रही है। वह 15 अप्रैल की शाम बाजार से खरीदारी करके लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों में से बीच में बैठे युवक ने तमंचा दिखाते हुए मुस्कान से मोबाइल लूट लिया था और देहरादून रोड की ओर भाग गए थे। मुस्कान शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भी भागी, लेकिन वह भागने में सफल रहे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी थी। पुलिस टीम ने काफी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें आरोपी वारदात से करीब दो घंटे पहले बाजार में शिकार की तलाश में घूमते हुए दिखाई दे रहे थे। आखिर में उनके बेहट रोड पर जाने की लोकेशन मिली। जिसके बाद मुजफ्फराबाद और कलसिया आदि के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाले गए। ट्रेस करने के बाद पुलिस टीम ने सिवान को ग्राम खुजनावर से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले मोड़ से बाइक सहित तथा चांद को भूलटी कट से लुटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद उनके तीसरे साथी की तलाश में भी दबिश दे रही है।