बालिकाओं ने मारी बाजी

बालिकाओं ने मारी बाजी

बालिकाओं ने मारी बाजी

फोटो-1

बांदा-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।यह परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हुई थी और इसके 42 दिन बाद नतीजे जारी किए गए हैं।जिले का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत रहा है। जिले में कुल 23,188 परीक्षार्थी हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए थे।जिले में नैन्सी कश्यप ने 600 में से 575 अंक 95.83 प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।नैन्सी भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल की छात्रा हैं।उनके पिता नेटवर्क मार्केटिंग का काम करते हैं।इसी स्कूल की दीपा सिंह ने 600 में से 573 अंक 95.80 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।उनके पिता एक निजी स्कूल में अध्यापक हैं।प्राची सिंह ने 600 में से 570 अंक 95 प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।वह इंटरमीडिएट तिंदवारा में पढ़ती हैं। भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के आशुतोष और राधिका गुप्ता ने 94.50 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान साझा किया है।इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले का कोई भी परीक्षार्थी राज्य की टॉप-10 सूची में जगह नहीं बना पाया है।हालांकि जिले के टॉप-10 में भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के चार छात्रों ने स्थान हासिल किया है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

———————-

 

बांदा से

सानिका की रिपोर्ट