युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के गले पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका के चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय हया खान मोहल्ला गोटेशाह में अपनी मां और सौतेले पिता के पास रहती थी। आज हया खान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही थाना बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी उसका चचेरा भाई अजर खान व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। आरोप लगाया कि युवती के गले पर चोट के निशान हैं। उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी दोनों ही बिंदु पर जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel