पुलिस ने गोकशी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस ने गोकशी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गोकशी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बेहट)।
सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस ने गोकशी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 12.01.2026 को वादी आदित्य पुत्र नरेश निवासी मौ0 माजरी कस्बा व थाना बेहट जनपद सहारनपुर की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तगणों पर गौहत्या कर अवशेषों को तहसील बेहट के पीछे जंगल कस्बा बेहट में फेक देने के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मु0अ0स0 30/2026 अन्तर्गत धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। दिनांक 21.01.2026 को अभियुक्तगण निन्ना उर्फ नईम पुत्र नसीम निवासी रायपुर कलाँ थाना बेहट जनपद सहारनपुर 2.मुबारिक पुत्र नसीम निवासी ग्राम रायपुर कलाँ थाना बेहट जनपद सहारनपुर 3. तसलीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम रायपुर कलाँ थाना बेहट जनपद सहारनपुर 4. कलीम पुत्र नसीम निवासी रीढी मोहिद्दीनपुर ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर के नाम प्रकाश में आये थे। अभियुक्त निन्ना उर्फ नईम उपरोक्त दिनांक 17.01.26 को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार होकर व अभियुक्त मुबारिक दिनांक 17.02.26 को मा0 न्यायालय में हाजिर होकर जिला कारागार में निरूद्ध है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित के कुशल नेतृत्व मे आज थाना बेहट पुलिस टीम ने मु0अ0स0 30/2026 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वाछित अभियुक्त तसलीम पुत्र शमीम उर्फ सलीम निवासी ग्राम रायपुर कलाँ थाना बेहट सहारनपुर को जसमौर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Subscribe to my channel