भारत विकास परिषद देवबंद के तत्वावधान में 14 वां रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, शिविर में 56 यूनिट रक्त डोनेट किया गया
भारत विकास परिषद देवबंद के तत्वावधान में 14 वां रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, शिविर में 56 यूनिट रक्त डोनेट किया गया

देवबंद : भारत विकास परिषद देवबंद के तत्वावधान में 14 वां रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, शिविर में 56 यूनिट रक्त डोनेट किया गया
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
भारत विकास परिषद मेन शाखा देवबंद के तत्वावधान में 14 वां रक्तदान शिविर आज सिटी ब्लड सेंटर जी0टी0रोड डॉक्टर दुष्यंत राणा के यहां आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन सभासद विपिन त्यागी ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर डीके जैन व दीप प्रज्वलन अमित गोयल एडवोकेट
ने किया। कार्यक्रम में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
विभाग प्रचारक आशुतोष गुप्ता, जिला कार्यावाह मनीष त्यागी, डॉ पंकज, संदीप शर्मा, धर्मेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल व अध्यक्ष रोबिन अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद मेन शाखा देवबंद की ओर से हर वर्ष सत्र का प्रथम कार्यक्रम रक्तदान शिविर होता है जिसके माध्यम से आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है। शिविर संयोजक सतवीर चौधरी व सोहन कुच्छल ने बताया कि इस वर्ष बहुत बढ़-चढ़कर नगर वासियों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया है। आज के शिविर में 56 यूनिट रक्त डोनेट किया गया जो अपने आप में एक बहुत अच्छी उपलब्धि है।
शिविर में संस्थापक सचिव राजेश सिंघल, सचिव रोहित सिंघल, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, मार्गदर्शक अंशुल वर्मा, अंकित जैन, मोहित अग्रवाल, धीरज गर्ग, आलोक गर्ग, रोहित अग्रवाल, सुखविंदर बावा आदि मौजूद रहे । आज के शिविर में महिला मंडल ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला संयोजिका मोनिका सिंघल, आरती सिंघल, दिव्या तायल, मेघा अग्रवाल, साक्षी कुच्छल, शिखा गर्ग आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel