पुलिस ने साइबर फ्रॉड में ठगी गयी 1,26,001/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस कराई
पुलिस ने साइबर फ्रॉड में ठगी गयी 1,26,001/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस कराई

पुलिस ने साइबर फ्रॉड में ठगी गयी 1,26,001/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस कराई
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड में ठगी गयी 1,26,001/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस कराने का काम किया है। बता दे कि यशदेव शर्मा पुत्र शिवनाथ शर्मा नि0 म0नं0 204 न्यू आवास विकास कालोनी थाना सदर जनपद सहारनपुर द्वारा दिनांक 06.01.2026 को थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि अज्ञात कालर नं0 6009855634 द्वारा खुद को बैक का कर्मचारी बताकर वादी से आधार कार्ड नं0, खाता संख्या व पैन कार्ड का नम्बर लेकर वादी के खाते से कुल 15,59,349 /- रूपये की जालसाजी कर आनलाईन धोखाधडी की है। जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर पर मु0अ0सं0 02/2026 अन्तर्गत धारा 318(4) 319(2) बीएनएस 66D आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक यशदेव शर्मा उपरोक्त की साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी धनराशि में से रु0 1,26,001/- की धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी। पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर सहारनपुर पुलिस व थाना साइबर क्राइम पुलिस का आभार प्रकट किया गया। धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश सिंह, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर, विवेचक/ निरीक्षक राजीव कुमार सक्सेना, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर,
उ0नि0 राकेश पंवार, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर, उ0नि0 हेमन्त भारती, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर, है0कां0 712 निशान्त, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर, कां० 99 अरुण कुमार, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर शामिल रहे।

Subscribe to my channel