राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित
राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

रेवाड़ी, 10 मार्च।
राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों एवं टीचिंग स्टाफ के बीच रोमांचक रस्साकस्सी की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लम्बी व ऊँची कूद, गोला फेंक तथा अन्य कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1
/
2223
गैस सिलेंडर पर बढी़ रेटों का कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन #gnewsindia #राजस्थान #बयाना
शीतला अष्टमी आज, #माता को लगाया बासौडा़ का भोग,# आरोग्य की मांगी मन्नत#gnewsindia #राजस्थान#बयाना
ब्रह्मबाद में आज से शीतला माता का लक्खी मेला शुरू, तीन दिन तक श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़#gnewsindia
शिकायत पर तुरंत गांव पहुंचीं जिलाधिकारी #स्वाति एस भदौरिया#पेयजल समस्या का मौके पर समाधान#gnewsindia
@बीकेयू अराजनैतिक #ने किसानो कि समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन#gnewsindia #उत्तरप्रदेश
महिला दिवस पर #भारत विकास परिषद #का अनूठा आयोजन# वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया सम्मान#gnewsindia
बयाना बाजार में जाम से बदहाल हालात, #प्रशासन की लापरवाही या आमजन की नासमझी#gnewsindia #राजस्थान
सूने मकान में लाखों की चोरी, 24 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर#gnewsindia #राजस्थान #बयाना
देवरी गांव में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन,#पहलवानों ने दिखाया दमखम#gnewsindia #latestnews #राजस्थान
1
/
2223

Subscribe to my channel