राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित
राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

रेवाड़ी, 10 मार्च।
राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों एवं टीचिंग स्टाफ के बीच रोमांचक रस्साकस्सी की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लम्बी व ऊँची कूद, गोला फेंक तथा अन्य कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1
/
2223
बहराइच# अखिलेश#राहुल का पुतला फूंकने के दौरान #BJP विधायक# अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलसा
दहगांव में भक्ति की सरिता बही: कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ#gnewsindia #बयाना
बयाना में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
बयाना रेलवे स्टेशन पर बेहोश अवस्था में महिला मिलने से हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका—
चौखंडा में दो दिवसीय हरिकीर्तन दंगल का भव्य शुभारंभ, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र ।
बयाना में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई#भारी पुलिस बल रहा तैनात, मौके पर जुटी भीड़#gnewsindia
भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन#gnewsindia
*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मुजफ्फरनगर में फूँका 2027 का चुनावी बिगुल#gnewsindia #hindinews
स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर जनता से किसान नेता की अपील#gnewsindia #latestnews #मुज़फ्फरनगर#
1
/
2223

Subscribe to my channel