बाइक सवार एक युवक पर हमला कर उसकी जेब से 20 हजार रुपये लूटकर हुए फरार
बाइक सवार एक युवक पर हमला कर उसकी जेब से 20 हजार रुपये लूटकर हुए फरार

दो युवक
बाइक सवार एक युवक पर हमला कर उसकी जेब से 20 हजार रुपये लूटकर हुए फरार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दो युवकों ने एक।बाइक सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद रास्ते में खड़े दो युवक उसकी जेब से 20 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव दैदनोर निवासी सर्वेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह बाइक पर सवार होकर दबनी कब्रिस्तान से होते हुए पूजा एन्कलेव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मानकमऊ से अंबाला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर चोपड़ा फायर वर्क्स के पास पहुंचा तो रास्ते में खड़े दो युवकों ने उसकी चलती बाइक पर ईंट फेंककर मारी। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। इस दौरान युवक उसकी शर्ट की जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel