देवबंद के मेला पंडाल में चल रहे वेद प्रचार-प्रसार शिविर का कार्यक्रम आयोजित कर हुआ समापन
देवबंद के मेला पंडाल में चल रहे वेद प्रचार-प्रसार शिविर का कार्यक्रम आयोजित कर हुआ समापन

देवबंद के मेला पंडाल में चल रहे वेद प्रचार-प्रसार शिविर का कार्यक्रम आयोजित कर हुआ समापन
मनुष्य का आचरण हमेशा अच्छा होना चाहिए क्योंकि आचरण से ही हमारी पहचान होती है, सत्य पर चले, सत्य से ही उन्नति के मार्ग खुलते हैं : आचार्य कर्मवीर
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद के तत्वाधान में देवबंद के मेला पंडाल में दिनांक एक अप्रैल से चल रहे वेद प्रचार प्रसार शिविर का आज कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन हुआ। तदोपरांत मंच कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आचार्य कर्मवीर ने कहा कि मनुष्य का आचरण हमेशा अच्छा होना चाहिए क्योंकि आचरण से ही हमारी पहचान होती है, सत्य पर चले, सत्य से ही उन्नति के मार्ग खुलते हैं। शिविर का समापन देवबंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विपिन गर्ग एवं मेला अध्यक्ष विपिन त्यागी द्वारा किया गया। तहसील सभा ने सभी मुख्य अतिथियों का पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर मास्टर जनेश्वर प्रसाद,डॉ सुरेंद्र आर्य, मुकेश आर्य, विपिन आर्य, अमरीश आर्य, अमरेश आर्य, सुरेंद्र आर्य, महिपाल आर्य, देवेंद्र आर्य, मांगेराम आर्य, जयपाल आर्य, मान पाल आर्य, अनुराग आर्य, अनिल आर्य, प्रभात आर्य, जोगेंद्र प्रधान, सतीश प्रधान, देवपाल आर्य, कन्हैया आर्य, नरेशना आर्य, संगीता आर्या, सोनिया आर्या,षविनोद आर्य,सविजयपाल आर्य, डॉ महावीर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel