विश्व धरोहर दिवस पर संस्कार भारती द्वारा विश्व धरोहर दिवस के महत्व एवं सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विस्तृत से चर्चा की गई
विश्व धरोहर दिवस पर संस्कार भारती द्वारा विश्व धरोहर दिवस के महत्व एवं सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विस्तृत से चर्चा की गई

देवबंद : विश्व धरोहर दिवस पर संस्कार भारती द्वारा विश्व धरोहर दिवस के महत्व एवं सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विस्तृत से चर्चा की गई
युवा पीढ़ी को धरोहरों के प्रति जागरूक करना समय की मांग है, कानून और समाज दोनों मिलकर ही इस विरासत को बचा सकते हैं : स्तुति शर्मा
(गौरव सिंघल)
देवबंद (अंबेहटा शेखां)।
विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर संस्कार भारती, सहारनपुर विभाग द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विश्व धरोहर दिवस के महत्व एवं हमारी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय मंचीय कला संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लोकेश वत्स ने की। संचालन वैभव कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि धरोहरें केवल इमारतें नहीं, हमारी पहचान और संस्कृति का जीवंत प्रमाण हैं। इन्हें सहेजना हम सबका दायित्व है।
जिला महासचिव स्तुति शर्मा एडवोकेट ने कहा कि युवा पीढ़ी को धरोहरों के प्रति जागरूक करना समय की मांग है। कानून और समाज दोनों मिलकर ही इस विरासत को बचा सकते हैं। संरक्षक सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि भारत की धरोहरें विश्व को आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संदेश देती हैं। इनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहेंगी। अध्यक्षता कर रहे डॉ. लोकेश वत्स ने कहा कि विश्व धरोहर दिवस हर वर्ष 18 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है ताकि विश्वभर की सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहरों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास हों। यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि हमारी कला, साहित्य और स्मारक मानव सभ्यता की अमूल्य निधि हैं। ICOMOS और UNESCO द्वारा शुरू किया गया यह अभियान लुप्त हो रही विरासत को बचाने का वैश्विक संकल्प है। संस्कार भारती निरंतर लोक कला और विरासत के संरक्षण हेतु कार्यरत है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकुल गोयल, दीपक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विपिन कुमार, अमन कुमार, शिवांक, शिवांश, अखिलेश शर्मा, पृथु वत्स, सुलोचना शर्मा, राम मोहन शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन धरोहर संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया।

Subscribe to my channel