अग्निशमन विभाग द्वारा किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन
अग्निशमन विभाग द्वारा किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन

अग्निशमन विभाग द्वारा किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव, सुरक्षा उपायों और आग पर काबू पाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई (गौरव सिंघल) सहारनपुर। इंडस्ट्रीज एरिया स्थित कामधेनू कॉम्प्लेक्स में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव, सुरक्षा उपायों और आग पर काबू पाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जागरूक करना था, ताकि आग जैसी आपात स्थिति में वे घबराने के बजाय सही तरीके से प्रतिक्रिया कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए और किस प्रकार सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर शुरुआती स्तर पर आग को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर आग बुझाने के उपकरणों का प्रदर्शन किया और लोगों को उनका उपयोग करना भी सिखाया। इंडस्ट्रीज एरिया के कामगारों और प्रबंधकों ने भी इसमें भाग लेकर जानकारी हासिल की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं में इजाफा होता है, इसलिए 14 अप्रैल से अग्निशमन सप्ताह के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन, किसान और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने अपील की कि आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें और घबराने के बजाय सतर्कता से काम लें।

Subscribe to my channel