देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित आठ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित आठ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित आठ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार (गौरव सिंघल) देवबंद (सहारनपुर)। थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दे कि दिनांक 08/01/2026 को वादी सूरजीत पुत्र जयप्रकाश निवासी मौ0 सैनी सराय कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर द्वारा थाना देवबंद पर मु0अ0स0-18/2026 धारा 191(3)/109(1) /115(2)/352 बीएनएस बनाम खेमकरण आदि 08 अन्य तथा वादी विशाल पुत्र पवन निवासी मौ0 सराय काहरान के द्वारा मु0अ0स0-19/2026 धारा 191(3)/109(1)/352/351(3) बीएनएस बनाम कुलदीप आदि 06 नफर व 7-8 अज्ञात के विरूद्ध मामला पंजीकृत कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा उक्त घटना संज्ञान लेकर घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिशा- निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद अभितेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी थाना देवबंद के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द पुलिस टीम ने मु0अ0स0- 18/2026 धारा 191(3)/109(1)/115(2)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण अभिषेक पुत्र मोहर सिह निवासी मौ0 सैनी सराय थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, मोहर सिंह पुत्र दाताराम निवासी मौ0 सैनी सराय थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, अर्जुन पुत्र मोहर सिह निवासी मौ0 सैनी सराय थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर तथा मु0अ0स0 19/2026 धारा 191(3)/109(1)/352/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण आनन्द उर्फ बादशाह पुत्र राजकुमार निवासी मौ0 सराय मालियान थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, अंकित पुत्र बृजपाल निवासी मौ0 सराय मालियान थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, सागर पुत्र जयप्रकाश निवासी मौ0 सराय मालियान थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, विकास पुत्र रमेश निवासी मौ0 सराय मालियान थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, अनुज पुत्र सतपाल निवासी मौ0 सराय मालियान थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Subscribe to my channel