देवबंद : भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस बडी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया
देवबंद : भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस बडी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया

देवबंद : भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस बडी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया (गौरव सिंघल) देवबंद (सहारनपुर)। संत नगर देवबंद में आज भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लोकेश वत्स ने की, जबकि मंच संचालन कौशिकी शर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी डॉ. लोकेश वत्स ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय के विरुद्ध धर्म और शस्त्र दोनों के प्रतीक हैं। आज युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध खड़े होने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी के नेतृत्व में सनातन मूल्यों की रक्षा एवं समाज हित के लिए सदैव तत्पर रहेगा। मंच संचालिका कौशिकी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी विष्णु जी का छठा अवतार हैं, इनका जन्मोत्सव केवल एक पूजा-पाठ नहीं, बल्कि शौर्य और संस्कार का उत्सव है। हमें अपनी नई पीढ़ी को उनके त्याग, तप और विद्या से जोड़ना होगा। मुकुल गुप्ता ने कहा यह आयोजन सामाजिक एकता का प्रतीक है भगवान सबके होते हैं। परशुराम जी के आशीर्वाद से हम सभी को समाज सेवा के लिए संगठित होकर कार्य करना है। इस अवसर पर सुलोचना शर्मा, रामबोल शर्मा, स्तुति शर्मा, वत्सल शर्मा, मनोज शर्मा, पृथु वत्स आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel