पुलिस ने रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये की रंगदारी की रकम हुई बरामद

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना व कस्बा बेहट पुलिस ने रंगदारी और ब्लैकमेलिंग के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये की रंगदारी की रकम और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जांच में यह सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को धमकाते थे और इलाके में अपना खौफ बनाए रखते थे। इस संबंध में थाना बेहट पर पहले ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यह गिरोह स्टोन क्रेशर मालिकों और सरकारी पट्टाधारियों को डरा-धमकाकर न सिर्फ मोटी रकम वसूलता था बल्कि जबरन पार्टनरशिप में शामिल करने के लिए भी दबाव भी बनाता था। मामले में हरियाणा और सहारनपुर के पीड़ितों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रिंस, ईश्वरपाल और सुरेंद्र को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया हैं। प्रारंभिक जांच में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला से फंडिंग और संरक्षण मिलने के संकेत भी सामने आए हैं। पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एसओजी, सर्विलांस और साइबर क्राइम टीम को लगाया है। एसपी देहात मयंक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और संरक्षणकर्ताओं के नाम भी उजागर किए जाएंगे। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।