संभागीय परिवहन विभाग की जांच में 156 स्कूली वाहनों में मिली कमियां

संभागीय परिवहन विभाग की जांच में 156 स्कूली वाहनों में मिली कमियां

संभागीय परिवहन विभाग की जांच में 156 स्कूली वाहनों में मिली कमियां, विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर दोबारा फिटनेस कराने के दिए निर्देश (गौरव सिंघल) सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की जांच में 156 स्कूली वाहनों में कमियां मिलीं हैं। विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए दोबारा फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय टीम अब तक 1,016 वाहनों की जांच कर चुकी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 4,448 स्कूल पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं। इनमें से 232 स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास अपने वाहन हैं। इन स्कूलों के 1,016 वाहनों का डाटा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि केवल 443 वाहन ही मानकों पर खरे उतरे, जबकि 415 वाहन गैर मानक पाए गए। कई वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला या अधूरा था। वहीं जीपीएस, वीएलटीडी बंद पाए गए। इसके अलावा कुछ वाहनों में अग्निशमन यंत्र भी ठीक नहीं मिले। इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए अब तक 156 वाहनों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। अब तक 932 वाहनों का निरीक्षण पूरा किया जा चुका है, जबकि 84 वाहनों का निरीक्षण अभी लंबित है। वहीं, पोर्टल पर 2,903 शपथ पत्र अपलोड किए गए हैं, जिनमें 1,303 बेसिक शिक्षा विभाग 242 स्कूलों की ओर से अपलोड किए गए हैं।