सहारनपुर में अप्रैल माह में ही पारा 39 डिग्री तक पहुंचा

सहारनपुर में अप्रैल माह में ही पारा 39 डिग्री तक पहुंचा

सहारनपुर में अप्रैल माह में ही पारा 39 डिग्री तक पहुंचा, तेज धूप के कारण दोपहर में हवा गर्म होकर लोगों को झुलसाने लगी है (गौरव सिंघल) सहारनपुर। सहारनपुर में अप्रैल माह में ही पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप के कारण दोपहर में हवा गर्म होकर लोगों को झुलसाने लगी है। जनपद में तीन दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप में ज्यादा देर तक रहना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप के कारण हवा लू में बदल गई। ऐसे में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी कपड़े से चेहरा लपेटकर दोपहिया वाहन चलाते नजर आ रहे है। कई महिलाएं धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेतीं दिखीं है। न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। — बीते एक सप्ताह का तापमान- तिथि–न्यूनतम-अधिकतम 20 अप्रैल—-19——39 19 अप्रैल—-20——39 18 अप्रैल—-19——39 17 अप्रैल—-19——36 16 अप्रैल—-19——38 15 अप्रैल—-18——38 14 अप्रैल—-17——37